पोस्टमार्टम - पोस्टमार्टम खेलों न यार, बड्डी मज़ा आता है !
मेरे परिवार में लगभग 40 ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी पढ़ाई लिखाई छोटे शहरों के साधारण विद्यालयों और महाविद्यालयों में हुई। उनमें से बहुतों ने तो पटना यूनिवर्सिटी का गेट तक नहीं देखा, दिल्ली, बनारस तो बहुत दूर की बात है। दो ऐसे भाई हैं मेरे, जो पटना यूनिवर्सिटी से I. Sc. करने के बाद अपने छोटे से शहर में वापस लौट गए जबकि उनके marks टॉप 5 में थे। तब आप सोचिये कि कितने करोड़ बच्चें हैं, जो साधारण स्कूलों और महाविद्यालयों में पढ़ते हैं। मेरे उन 40 रिश्तेदारों में लगभग 90 प्रतिशत लोग आज किसी न किसी संस्था में टॉप position पर हैं। तो मेरे जैसे बाक़िओं के रिश्तेदार-परिचित भी कुछ न कुछ अच्छा कर ही रहे होंगे।
मैंने स्वंय B. D. Evening College से इंटर और T,P,S. college से graduation किया। मैं भी मिला जुला के ठीक ही कर रहा हूँ। बहुत बड़ा सेलिब्रिटी तो नहीं हूँ लेकिन दो-तीन domain में अच्छी शाख है, नाम भी है।
इसका अर्थ ये हुआ की इन साधारण विद्यालयों और महाविद्यालयों में पढ़े बच्चे अपने हिसाब से इतना कर रहे हैं कि उनपे ग्रन्थ भले न लिखा जाए लेकिन संतोष और गर्व किया जा सकता है।
लेकिन इनकी चर्चा कभी नहीं होती। और होगी भी नहीं क्यूंकि ये किसी बड़े नामी educational institutions के प्रोडक्ट नहीं हैं। पटना हाई स्कूल में मेरे C सेक्शन के अधिकाँश मित्र आज well placed हैं और अच्छा कर रहे हैं। लेकिन इनकी चर्चा भी नहीं होती।
कोई ये बता सकता है कि कितने IAS, IPS, DOCTORS, SCIENTISTS, ENGINEERS, ARTIST, SPORTSMAN इत्यादि B. D. Evening College जैसे छोटे और साधारण महाविद्यालय के pass out हैं। कोई नहीं बताएगा। बताना भी नहीं चाहेगा। और देश में ऐसे कितने छोटे और साधारण शिक्षण संस्थाएं हैं आप स्वंय पता कीजिये।
जब सम्पूर्ण राष्ट्र JNU जैसे मुठ्ठी भर संस्थानों के intelligence से चल रहा हो तो ये सब बातें पता करने की न तो आवश्यकता है, न गरज।
यही है ब्राह्मणवाद जिसका ब्राह्मण होने या न होने से कोई लेना देना देना नहीं है। यही है ब्राह्मणवाद जब किसी जीवनदायिनी स्रोत को किसी विशेष संस्था या व्यक्ति से जोड़ दिया जाता है। इससे बड़ा ब्राह्मणवाद और कुछ नहीं हो सकता कि सारा talent, intelligence, और देश का भविष्य केवल JNU जैसे संस्थानों से ही पढ़ के आता है।
कमाल की बात है कि लोग ब्राह्मणवाद से घृणा करते हैं, व्यवहारिक रूप से ब्राह्मणवाद में सबसे अधिक वही संलिप्त पाए जाते हैं।
निर्मल अगस्त्य
10-09-1017
पटना।
(नोट- 1017 इसलिए लिखा मैंने कि हम तो बड़ी संस्थानों में पढ़े नहीं, इसलिए 1000 साल पीछे तो रहेंगे ही ना।)
No comments:
Post a Comment